सितम्बर 4, 2025 6:53 अपराह्न

views 33

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दक्षिण पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर विश्वकर्मा कॉलोनी जलमग्न

राजधानी में लगातार तेज वर्षा के बाद आज यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दक्षिण पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर विश्वकर्मा कॉलोनी जलमग्न हो गई है। जिसके बाद राहत बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल-एनडीआरएफ को तैनात किया गया।   एनडीआरएफ इंस्पेक्टर मन प्यारे ने बताया कि इस कार्य से अब तक कुल 171 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत बचाव के बारे में बताया जा रहा है जिसके लिए पुलिस को भी तैनात किया गया है।   वहीं, दिल्‍ली सरकार में मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि...

सितम्बर 3, 2025 8:23 अपराह्न

views 7

दिल्‍ली: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यातायात मार्ग मे परिवर्तन

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्‍ली यातायात पुलिस ने वज़ीराबाद-सिग्नेचर ब्रिज और चंदगी राम अखाड़ा-आईपी कॉलेज रेड लाइट से यातायात मे परिवर्तन किया है। पुलिस ने बताया कि मजनू का टीला से सलीमगढ़ बाईपास तक आउटर रिंग रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित है। उन्‍होंने यात्रियों को इन मार्गों से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। उन्‍होंने जनता को सड़क किनारे पार्किंग से बचने की भी सलाह दी है।    

सितम्बर 3, 2025 7:36 अपराह्न

views 34

दिल्‍ली: यमुना नदी का जलस्‍तर खतरे के निशान के पार

दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर आज खतरे के निशान को पार कर गया। राष्‍ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा से जलस्‍तर बढ रहा है। दोपहर तीन बजे की सूचना के अनुसार पुराने लोहे पुल के पास नदी का जलस्‍तर बढकर 207 दशमलव नौ मीटर तक पहुंच गया है।   पुराना लोहे का पुल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही यमुना बाज़ार, मयूर विहार, गीता कॉलोनी और मजनू का टीले पर भी जलस्‍तर बढ़ गया है। इसी कारण एहतियात के तौर पर निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया ज...