सितम्बर 2, 2025 7:53 अपराह्न सितम्बर 2, 2025 7:53 अपराह्न

views 17

दिल्ली: एनडीएमसी ने यमुना के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रही भारी वर्षा से निपटने के लिए ठोस और तात्कालिक कदम उठाए

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद- एनडीएमसी ने राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रही भारी वर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस और तात्कालिक कदम उठाए हैं।   आज नगरपालिका के विभागाध्यक्षो के साथ नई दिल्ली में हुई एक समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि परिषद ने आपात तैयारी, नालों की डी-सिल्टिंग, जल निकासी व्यवस्था और 24 x 7 नियंत्रण कक्ष जैसी महत्वपूर्ण पहलें लागू की हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत ...

सितम्बर 2, 2025 7:30 अपराह्न सितम्बर 2, 2025 7:30 अपराह्न

views 6

दिल्ली: मंत्री परवेश साहिब सिंह ने सभी ज़िलों के जिला मजिस्ट्रेट के साथ यमुना और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की

दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आज दिल्ली के सभी ज़िलों के जिला मजिस्ट्रेट के साथ यमुना और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने बताया कि वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में आपातकालीन इंतज़ामों पर विस्तार से चर्चा की गयी। श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दिल्लीवासियों को सुरक्षित रखना और जलभराव से बचाना दिल्‍ली सरका...

सितम्बर 1, 2025 1:58 अपराह्न सितम्बर 1, 2025 1:58 अपराह्न

views 16

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर आज चेतावनी स्तर को पार कर गया। दोपहर 12  बजे तक, नदी 204.87 मीटर से ऊपर बह रही थी। पिछले कुछ दिनों से शहर में हो रही भारी बारिश के कारण जलस्तर में वृद्धि जारी है।

मार्च 5, 2025 1:58 अपराह्न मार्च 5, 2025 1:58 अपराह्न

views 22

दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा- पिछले 10 दिनों में यमुना नदी से निकाला गया 1300 टन कचरा

दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का निरीक्षण किया। नदी का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में नदी से 1300 टन कचरा निकाला गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रस्ताव में नदी में फेरी सेवा का संचालन शामिल है, जिसके लिए सरकार एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य यमुना नदी में पर्यटकों को आकर्षित करना है। श्री प्रवेश साहिब सिंह ने यह भी कहा कि यमुना नदी में वर्ष 2023 जैसी बाढ़ की...

अक्टूबर 23, 2024 7:46 अपराह्न अक्टूबर 23, 2024 7:46 अपराह्न

views 2

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर आज वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और स्थिति के बारे में जानकारी ली। अपने दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने यमुना नदी में प्रदूषण के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा है कि यमुना नदी और दिल्ली की वायु गुणवत्ता को एक सुनियोजित रणनीति के तहत खराब किया जा रहा है।     इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ल...