सितम्बर 27, 2024 8:50 अपराह्न

views 11

“पर्यटन और शांति” के ध्येय के साथ दुनियाभर में मनाया जा रहा है विश्व पर्यटन दिवस

दुनिया भर में आज विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। लोगों को जोड़ने और अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने में पर्यटन की भूमिका पर हर साल 27 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय पर्यटन और शांति है। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय ने आज कई नई पहल शुरू की हैं। ये पहल दुनिया भर के पर्यटकों को एक अविश्वसनीय अनुभव प्रदान करेगी।   मंत्रालय ने पर्यटन मित्र और पर्यटन दीदी, अतुल्य भारत कंटेंट हब और हवाई अड्डों तथा रेलवे स्टेशनों पर पर्यटक फीडबैक तंत्र शामिल हैं।       मंत्रालय ने देश भर के हवा...