नवम्बर 4, 2025 6:32 पूर्वाह्न नवम्बर 4, 2025 6:32 पूर्वाह्न

views 53

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरा बूथ सबसे मज़बूत पहल के अंतर्गत बिहार की महिलाओं से करेंगे संवाद

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरा बूथ सबसे मज़बूत पहल के अंतर्गत आज बिहार की महिलाओं से संवाद करेंगे।   सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी संवाद के लिए उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिलाएं पूरी लगन से योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी बिहार में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मज़बूत कर रही है।    

जुलाई 29, 2025 8:36 अपराह्न जुलाई 29, 2025 8:36 अपराह्न

views 13

दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में अब महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्‍ली की दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में अब महिलाएं नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि इस फैसले से महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी बढ़ेगी और दिल्ली को 24 घंटे बिज़नेस हब बनाने में मदद मिलेगी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े प्रावधान भी किए गए हैं, जिनमें सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड, सुरक्षित परिवहन, लिखित सहमति और POSH एक्ट के तहत आंतरिक शिकायत समिति की अनिवार्यता शामिल है। साथ ही सभी कानूनी लाभ जै...

अगस्त 21, 2024 8:40 पूर्वाह्न अगस्त 21, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 6

जम्‍मू-कश्‍मीर में युवा और महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि के कारण नए मतदाताओं की संख्‍या में 93 हजार से अधिक की हुई वृद्धि

जम्‍मू-कश्‍मीर में युवा और महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि के कारण नए मतदाताओं की संख्‍या में 93 हजार से अधिक की वृद्धि हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या भी बढकर 209 हो गई है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ पूरे हुए वर्ष 2024 के विशेष संशोधन के अनुसार, मतदाताओं की कुल संख्या 88 लाख तीन हजार है, जिनमें 44 लाख 89 हजार पुरुष, 43 लाख 13 हजार महिलाएं और 168 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पीके पोले ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में हुए इस विशेष संशोधन...

जून 25, 2024 9:07 पूर्वाह्न जून 25, 2024 9:07 पूर्वाह्न

views 2

पानी तक पहुंच महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक जरूरी कदम: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि पानी तक पहुंच महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक जरूरी कदम है। 'दिल्‍ली जल शक्ति अभियान: कैच द रेन 2024' विषय पर एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए, श्री पाटिल ने कहा कि जल शक्ति नारी शक्ति है क्योंकि ग्रामीण भारत में महिलाएं अपनी घरेलू जिम्मेदारियों के कारण पानी की कमी से सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। उन्होंने चुनौतियों की बेहतर समझ के लिए जल शक्ति अभियान कार्यशाला में महिलाओं, गैर सरकारी संगठनों और अन्य हितधारकों को मंत्रालय के साथ आने की अपील की। श्री पा...