जून 25, 2024 2:08 अपराह्न
18
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमरीकी अधिकारियों के साथ समझौते के बाद ब्रिटेन की जेल से रिहा किया गया
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमरीकी अधिकारियों के साथ समझौते के बाद ब्रिटेन की जेल से रिहा कर दिया गया है। इसमें असांजे को राष्ट्रीय रक्षा जानकारी प्राप्त करने और उसका खुलासा करने की साजिश के आपराधिक आरोपों में दोषी ठहराया जाएगा। विकिलीक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जेल में पांच साल से अधिक समय गुजारने के बाद लंदन की उच्च न्यायालय ने असांजे को जमानत दे दी है। अमरीकी न्याय विभाग के साथ एक अस्थायी समझौते में तय की गई शर्तों के अनुसार असांजे को अब अमरीकी हिरासत में नहीं रहना ह...