मार्च 9, 2026 8:01 अपराह्न
115
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव तैयारियों पर निर्वाचन आयोग की कोलकाता में बैठक
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में पूर्ण निर्वाचन आयोग ने आज कोलकाता में राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। आयोग ने चुनाव तैयारियों के बारे में संबंधित विभागों और एजेंसियों के प्रमुखों तथा नोडल अधिकारियों के साथ भी बैठक की। बाद में पुलिस महानिरीक्षकों और उपमहानिरीक्षकों, ज़िला चुनाव अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोग कल राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारियों, राज्य पुलिस और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बलों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठ...