अप्रैल 8, 2026 8:04 अपराह्न

views 37

इस्राएल ने संघर्षविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, लेबनान के बेरूत शहर के कई क्षेत्रों पर किए हमले 

    ईरान और अमरीका-इस्राएल में संघर्षविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, आज दोपहर लेबनान के बेरूत शहर के कई घनी आबादी वाले व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों पर इस्राएल ने हमले किए। यह हमला इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस बयान के बाद हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि संघर्षविराम लेबनान में ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिज़्बुल्लाह के साथ चल रहे युद्ध पर लागू नहीं होता। इस्राएल की सेना के अनुसार, मौजूदा संघर्ष के दौरान यह अब तक का सबसे बड़ा समन्वित हमला था, जिसमें बेरूत, दक्षिणी लेबना...