फ़रवरी 28, 2026 8:11 अपराह्न

views 44

पश्चिम एशिया हालात पर केंद्र की हाई-लेवल समीक्षा, उड़ान सुरक्षा पर विशेष फोकस

पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति और अंतरराष्ट्रीय हवाई संचालन पर इसके संभावित असर को देखते हुए सरकार ने सभी संबंधित हितधारकों के साथ तैयारियों और प्रतिक्रिया उपायों की व्यापक समीक्षा की है। नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने नागर विमानन सचिव और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, भारतीय विमानन प्राधिकरण-ए.ए.आई., नागर विमानन महानिदेशालय -डी.जी.सी.ए. और देश के प्रमुख हवाई अड्डा संचालकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस समीक्षा में क्षेत्र के कुछ हिस्सों ...