अप्रैल 2, 2026 5:33 अपराह्न
39
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 पारित होने का स्वागत किया
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने संसद में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 के सर्वसम्मति से पारित होने का स्वागत किया है। इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि यह विधेयक आंध्र प्रदेश के लोगों की सामूहिक इच्छा और आकांक्षाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से अमरावती की स्थिति स्पष्ट हो गई है और इसे राज्य की एकमात्र राजधानी के रूप में मान्यता मिल गई है। मुख्यमंत्री ने अमरावती के प्रति निरंतर समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...