मार्च 5, 2025 8:44 पूर्वाह्न मार्च 5, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 26

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की

    मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने की संभावना व्यक्त की है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। इसके अतिरिक्त, अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी आज बारिश का अनुमान है। ऐसा ही मौसम पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम में भी  बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान  दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़...

जनवरी 25, 2025 3:34 अपराह्न जनवरी 25, 2025 3:34 अपराह्न

views 28

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट की आशंका व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के अलग-अलग इलाकों और अगले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश और पंजाब में शीत लहर का अनुमान जताया है। वहीं बिहार में कल तक ठंड बने रहने की संभावना है। इसके अलावा, कल तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रात और सुबह के समय घना कोहरा रहने का अनुमान है। अगले दो-तीन दिनों में बिहार, ओडिशा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है। विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री स...

जनवरी 19, 2025 5:13 अपराह्न जनवरी 19, 2025 5:13 अपराह्न

views 14

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि इस महीने की 22 और 23 तारीख को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। वहीं, अगले द...

दिसम्बर 12, 2024 8:40 पूर्वाह्न दिसम्बर 12, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 5

मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इन क्षेत्रों में अगले 3 दिनों तक सर्दी की स्थिति जारी रह सकती है। विभाग ने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सर्द दिन महसूस किया जा सकता है। वहीं, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे जाने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा म...

अक्टूबर 24, 2024 8:27 अपराह्न अक्टूबर 24, 2024 8:27 अपराह्न

views 5

सरकार ने आज नई दिल्ली में ग्राम पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान ऐप लॉन्च किया

सरकार ने आज नई दिल्ली में ग्राम पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान ऐप लॉन्च किया। ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और जमीनी स्तर पर आपदा तैयारियों को बढ़ाने के उद्देश्य से इस पहल से देश भर के किसानों और ग्रामीणों को सीधे लाभ होगा। यह पहल ई-ग्रामस्वराज, मेरी पंचायत ऐप और ग्राम मानचित्र के माध्यम से मौसम संबंधी अपडेट प्रदान करेगी। इस पहल की आधारशिला पंचायती राज मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा रखी गई है। पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि यह पहल देश की अर्थ...

अगस्त 21, 2024 8:29 पूर्वाह्न अगस्त 21, 2024 8:29 पूर्वाह्न

views 10

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के पूर्वी, उत्तरपूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के पूर्वी, उत्तरपूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने की 25 तारीख तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज वर्षा का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में तेज वर्षा होने की संभावना है। केरल और माहे में भी आज अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज वर्षा की ...