अप्रैल 9, 2026 7:40 अपराह्न

views 36

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपने प्रमुख जर्नल को वेव्स ओटीटी मंच पर निःशुल्क उपलब्ध कराया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने अपने प्रमुख जर्नल, योजना, कुरुक्षेत्र, आजकल, बाल भारती और साप्ताहिक रोजगार समाचार प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी मंच पर निःशुल्क उपलब्ध कराया है। मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य देशभर के पाठकों के लिए विश्वसनीय, ज्ञानवर्धक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध सामग्री तक पहुंच को सुलभ बनाना है। फिलहाल इस मंच पर 2 सौ 27 ई-पुस्तकें उपलब्ध हैं। इस महीने के अंत तक करीब 300 और ई-पुस्तकें जोड़ी जाएंगी, जिन्हें बहुत कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा, प्रकाशन व...