फ़रवरी 27, 2026 10:13 अपराह्न
192
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य सशक्त और सुशिक्षित युवाओं से ही साकार होगा
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना सशक्त और सुशिक्षित युवाओं के माध्यम से ही साकार हो सकती है। श्री राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनसंचार संस्थान के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रगति का मुख्य ध्वजवाहक बताया। उन्होंने कहा कि देश का विकास बेहतर शिक्षा और युवाओं की क्षमताओं के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है। उपराष्ट्रपति ने महत्वाकांक्षी पत्रकारों और मीडिया पेशेवरों को त...