अप्रैल 10, 2026 7:08 अपराह्न

views 86

असम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों में अब तक का सबसे अधिक मतदान

असम में कल हुए विधानसभा चुनावों में 85 दशमलव नौ एक प्रतिशत, केरलम में 78 दशमलव दो सात प्रतिशत और पुद्दुचेरी में 89 दशमलव आठ सात प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह असम और पुद्दुचेरी में अब तक का सबसे अधिक मतदान है। इससे पहले, असम में 2016 के विधानसभा चुनाव में 84 दशमलव छह सात प्रतिशत और पुद्दुचेरी में 2011 के विधानसभा चुनाव में 86 दशमलव एक नौ प्रतिशत मतदान हुआ था। आयोग के आंकड़ों के अनुसार असम, केरलम और पुद्दुचेरी चुनाव में महिलाओं की अब तक की सर्वाधिक भागीदारी रही है। असम में महिलाओं ने 86 दशमलव पा...