फ़रवरी 28, 2026 8:25 अपराह्न

views 352

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की अपूर्ण अंतिम मतदाता सूची जारी की

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में अपूर्ण अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की है। विशेष गहन पुनरीक्षण- एस आई आर प्रक्रिया के बाद प्रकाशित इस अपूर्ण अंतिम सूची के अनुसार मतदाताओं की कुल संख्या 7 करोड़ 4 लाख 59 हजार 284 है। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि मसौदा प्रकाशन के समय मतदाताओं की कुल संख्या 7 करोड़ 8 लाख 16 हजार 630 थी। एस आई आर में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया के माध्यम से, अंतिम सूची से 5 लाख 46 हजार 5...