सितम्बर 19, 2025 3:59 अपराह्न

views 42

भारत के लिए जीत कोई अपवाद नहीं, बल्कि एक आदत बन गई है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं ने समन्वय और साहस का जिस प्रकार प्रदर्शन किया वह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि जीत अब देश के लिए कोई अपवाद नहीं रही, बल्कि यह उसकी आदत बन गई है। श्री सिंह आज नई दिल्ली में 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्मृति समारोह में पूर्व सैनिकों और युद्ध के शहीदों के परिवारों के साथ बातचीत कर रहे थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि कोई भी युद्ध केवल युद्ध के मैदान में नहीं लड़ा जाता, बल्कि युद्ध में प्राप्त विजय ...