मई 1, 2026 10:02 अपराह्न

views 136

वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के बावजूद सरकार ने खुदरा ऊर्जा की कीमतें स्थिर रखी हैं: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

तीसरे वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ आज सूरत स्थित ऑरो विश्वविद्यालय में हुआ। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सीआर पाटिल इस अवसर पर उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत संसाधित कच्चे तेल का विश्व का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संकट के बाद देश ने न केवल अपनी ऊर्जा आपूर्ति में विविधता लाई है, बल्कि देश के भीतर ही 60 प्रतिशत एलपीजी का उत्पादन सफलतापूर्वक क...