अक्टूबर 24, 2025 8:31 अपराह्न
171
एशियाई युवा खेल: भारत के वीर भादू ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट में देश के लिए कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा
बहरीन में एशियाई युवा खेलों में आज भारत के वीर भादू ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट-एमएमए में देश के लिए कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया। इस स्पर्धा में यह भारत का पहला पदक है। उन्होंने पुरुषों के 80 किलोग्राम भार वर्ग में थाईलैंड के डेचाचोट बारीसरी को हरा कर पदक पर कब्जा किया। पुरुषों की पांच हजार मीटर पैदल चाल में पलाश मंडल ने भी कांस्य पदक जीता। पलाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। चीन के हाओजेझांग पहले और यूजी लू दूसरे स्थान पर रहे। भारत दो स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य सहित कुल ...