अक्टूबर 17, 2024 4:13 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 4:13 अपराह्न
5
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी
वाल्मीकि जयंती आज देशभर में मनाई जा रही है। इसे रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि और संस्कृत भाषा के प्रथम कवि के रूप में भी जाना जाता है। वाल्मीकि सम्प्रदाय के सदस्य महर्षि वाल्मीकि को ईश्वर का संदेशवाहक मानते हैं और उनके प्रकट दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाते हैं। इस अवसर पर शोभा यात्राओं का आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ...