जून 20, 2024 7:23 अपराह्न जून 20, 2024 7:23 अपराह्न

views 7

चम्पावत जिले के लोहाघाट में प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

चम्पावत जिले के लोहाघाट में प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के तहत टपक सिंचाई विधि यानी  ड्रिप इरीगेशन प्रणाली पर दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सहायक उद्यान आधिकारी आशीष रंजन खर्कवाल ने बताया कि कार्यशाला में ग्लोबल वार्मिंग के कारण गिरते जल स्तर व सिमटते जल स्रोतों से कृषि व बागवानी के लिए के लिए संकट व चुनोतियों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किसानों को सिंचाई की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी। प्रगतिशील किसान मंयक पुनेठा बताते हैं कि पर्वतीय क्षेत...

जून 20, 2024 7:21 अपराह्न जून 20, 2024 7:21 अपराह्न

views 5

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को प्रदेश में कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को प्रदेश में कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। देहरादून में आयोजित बैठक में श्री धामी ने राज्य में रहने वाले बाहरी लोगों का सघनता से सत्यापन करने को कहा। उन्होंने राज्य में जमीन खरीदने वालों का आपराधिक विवरण पता करने और उनके भूमि क्रय का उद्देश्य जानने को भी कहा। इसके लिए संबंधित व्यक्ति से निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र भरवाया जाएगा। मख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की ज...

जून 20, 2024 7:19 अपराह्न जून 20, 2024 7:19 अपराह्न

views 7

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने टिहरी जिले में वन रेंजों का दौरा कर वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव आज दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने टिहरी जिले में नरेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत शिवपुरी, हिंडोलाखाल, बेमुंडा और आगराखाल वन रेंजों का दौरा कर वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने आगराखाल स्थित सामुदायिक उन्नति केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्थानीय समुदाय द्वारा विभिन्न विकास गतिविधियों में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। केंद्रीय वन मंत्री ने बादशा...

जून 20, 2024 4:54 अपराह्न जून 20, 2024 4:54 अपराह्न

views 8

देहरादून से 72 तीर्थयात्रियों का जत्था कल गुरुधामों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ

देहरादून से 72 तीर्थयात्रियों का जत्था कल गुरुधामों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ। जत्थे में सिख श्रद्धालुओं के साथ 12 हिंदू श्रद्धालु भी शामिल हैं, जिन्हें पहली बार पाकिस्तान से वीजा मिला है। रेलवे स्टेशन से यह जत्था लाहौरी एक्सप्रेस से रवाना हुआ। 21 जून को जत्था अमृतसर से पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। पाकिस्तान में गुरुद्वारा पंजा साहब, गुरुद्वारा करतारपुर साहब, गुरुद्वारा डेरा साहब (लाहौर), गुरुद्वारा सच्चा सौदा, गुरुद्वारा रोड़ी साहब के दर्शन करेगा।     

जून 20, 2024 4:54 अपराह्न जून 20, 2024 4:54 अपराह्न

views 6

उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक स्थलों के प्रचार के लिए शुरू की गई भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

गढ़वाल मंडल के अल्पज्ञात पौराणिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ने के लिए आई.आर.सी.टी.सी दक्षिण जोन ने उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन सेवा शुरू की है। ट्रेन में केदार बद्री कार्तिक (मुरूगन) कोइल यथिराई टूर पैकेज की सुविधा दी जा रही है, जिसके तहत पर्यटकों को रूकने के लिए होटल, भोजन व्यवस्था और पर्यटक स्थालों तक आवाजाही के लिए यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कुमाऊं क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने के लिए चलाई गई मानसखण्ड एक्सप्रेस ट्रेन की सफलता के बाद गढ़वाल के लिए इस रेल सेव...

जून 20, 2024 4:52 अपराह्न जून 20, 2024 4:52 अपराह्न

views 6

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में कमी

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में कल रात बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज भी आमतौर पर बादल छाए हैं और कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के सभी जिलो में आज कहीं-कहीं आंधी के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग ने उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान भी जताया है। राज्य में कल भी कहीं-कहीं आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।     

जून 20, 2024 4:51 अपराह्न जून 20, 2024 4:51 अपराह्न

views 12

उत्तराखण्ड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी

उत्तराखण्ड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन करने का कल आखिरी दिन है। विभिन्न राजनीतिक दल के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन करना शुरू कर दिया है। हरिद्वार जिले के मंगलौर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने अपना नामांकन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा के कार्यकर्ता नामांकन स्थल पर मौजूद रहे। वहीं, इसी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिप...

जून 20, 2024 4:50 अपराह्न जून 20, 2024 4:50 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। इसके लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ में चीन सीमा से लगे आदि कैलाश क्षेत्र में आयोजित हो रहे योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और योग साधना कर प्रदेश को स्वस्थ रहने का संदेश देंगे।     

जून 20, 2024 8:59 अपराह्न जून 20, 2024 8:59 अपराह्न

views 4

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव 2 दिन की यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव  दो दिन की यात्रा पर आज उत्तराखंड पहुंचे। इस अवसर पर श्री यादव ने शिवपुरी, हिंडोलाखाल, बेमुंडा और आगराखाल वन क्षेत्रों सहित टिहरी जिले के आग से प्रभावित जंगलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।  श्री यादव ने जंगल की आग से निपटने के लिए वन विभाग को अपनी तैयारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।   कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री यादव देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में भारतीय वन सेवा और के...

जून 14, 2024 6:55 अपराह्न जून 14, 2024 6:55 अपराह्न

views 8

विश्व रक्तदान दिवस पर आज उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया

आज विश्व रक्तदान दिवस है। इस अवसर पर आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में चम्पावत जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में एसएसबी, आईटीबीपी सहित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। उधर, देहरादून की जिला रेडक्रॉस शाखा ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के सहयोग से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी, में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 84 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। शिविर में अकादमी...