अक्टूबर 28, 2024 7:16 अपराह्न अक्टूबर 28, 2024 7:16 अपराह्न

views 13

उत्तराखंड : सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को अधकि प्रभावी बनाने के लिए गठित होगी टीम

प्रदेश में सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सर्विलांस, तकनीकी और वित्तीय विशेषज्ञों की एक टीम गठित की जाएगी। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की है। देहरादून में सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्यनिष्ठा की संस्कृति विकसित करने के लिए सभी को सत्य, ईमानदारी, नैतिकता और पारदर्शिता के साथ काम करना जरूरी है। उन्होंने सतर्...

अक्टूबर 21, 2024 6:33 अपराह्न अक्टूबर 21, 2024 6:33 अपराह्न

views 12

हरिद्वार जिले के श्यामपुर में हाथियों से सुरक्षा के लिए बनेगी नौ किलोमीटर की दीवार

हरिद्वार जिले में स्थित श्यामपुर क्षेत्र के आबादी क्षे़त्र में हाथियों का प्रवेश रोकने के लिए वन विभाग करीब नौ किलोमीटर लंबी दीवार बनाएगा। इसके लिए वन विभाग ने सर्वे पूरा कर लिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने हाथियों के आवागमन को देखते हुए कई गांवों का निरीक्षण किया, उसके बाद कार्य योजना के अनुसार गांव और हाथी कॉरीडोर को चिन्हित किया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जिन जगहों पर हाथियों का आवागमन सबसे अधिक होता है उन जगहों पर सर्तकता बरते।    

अक्टूबर 21, 2024 6:30 अपराह्न अक्टूबर 21, 2024 6:30 अपराह्न

views 13

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने पिथौरागढ़ जिले के रालम गांव के लोगों का पत्र लिखकर आभार जताया

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विधानसभा क्षेत्र स्थित रालम गांव के निवासियों को सेवा, आतिथ्य और समर्पण के लिए पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आईटीबीपी के जवानों की भी सराहना की है। श्री कुमार ने उत्तराखण्ड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त 16 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ मतदान स्थलों में निर्वाचन प्रक्रिया के ...

अक्टूबर 21, 2024 6:19 अपराह्न अक्टूबर 21, 2024 6:19 अपराह्न

views 14

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सुधारीकरण कार्य शुरू

राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड-एन०एच०आई०डी०सी०एल ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधारीकरण का काम शुरू कर दिया है। एन०एच०आई०डी०सी०एल कमेडा से हेलंग तक 20 भूस्खलन क्षेत्रों और 11 भूधसाव स्थलों का उपचार करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ ठेकदारों को काम बांट दिए गए हैं। इस वर्ष यात्रा सीजन समाप्त होने के बाद उपचार कार्य तेजी के साथ किया जाएगा और इन सभी कामों को अगले यात्रा सीजन से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।     

अक्टूबर 21, 2024 6:15 अपराह्न अक्टूबर 21, 2024 6:15 अपराह्न

views 9

उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले मिलेगा लंबित बकाया भुगतान

दीपावली से पहले राज्य सरकार ने दुग्ध उत्पादक किसानों को बड़ी सौगात दी है। सरकार दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके लंबित बकाए का पूरा भुगतान कर देगी। सचिवालय में आज पत्रकारों के साथ बातचीत में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार पशुपालकों के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि किसानों का दुग्ध संघों पर करीब साढ़े 12 करोड़ रुपए बकाया चल रहा है। इसी तरह दुग्ध प्रोत्साहन राशि के रूप भी 5 करोड़ नवासी लाख रुपए का बकाया भी रहा है। इस सभी बकाया राशि का भुगतान दिवाली से पहले क...

अक्टूबर 21, 2024 6:11 अपराह्न अक्टूबर 21, 2024 6:11 अपराह्न

views 11

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी

चुनाव आयोग रूद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट सहित 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर कल उपचुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। 29 अक्टूबर तक नामंकन भरे जा सकेंगे। 30 अक्टूबर को नामंकन पत्रों की जांच होगी और चार नवम्बर तक नामंकन वापस लिए जा सकते हैं। 20 नवम्बर को मतदान होगा और 23 नवम्बर को मतगणना की जाएगी।     

अक्टूबर 21, 2024 6:07 अपराह्न अक्टूबर 21, 2024 6:07 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड में पुलिस कर्मियों के आवासीय भवन निर्माण के लिए मिलेंगे 100 करोड़

राज्य के पुलिस कार्मिकों के लिए आवासीय भवन बनाने के लिए सौ करोड़ रुपए की राशि आवंटित की जाएगी। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की है। देहरादून की पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के पौष्टिक आहार भत्ते में में सरकार 100 रूपये की बढोतरी करेगी। इसके अलावा विभाग में कार्यरत निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों के वर्दी भत्ते में तीन हजार 500 रूपये की वृद्धि की जायेगी। मुख्यमंत्री न...

अक्टूबर 21, 2024 3:12 अपराह्न अक्टूबर 21, 2024 3:12 अपराह्न

views 13

उत्तराखंड के मसूरी बर्ड फेस्टिवल में पक्षी प्रेमियों ने देखी पक्षियों की 95 से अधिक प्रजातियां

मसूरी उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल में देश-विदेश के पक्षी प्रेमियों ने देखी  से 170 पक्षी विशेषज्ञ बर्ड वॉचिंग के लिए ट्रेल पर गए। इस दौरान करीब 95 प्रजातियों के पक्षियों और 32 तितलियों की उपस्थिति दर्ज की गई। तीन दिन तक चले आठवें उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल में 22 विद्यालयों के 450 से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग, स्केचिंग और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।     

अक्टूबर 21, 2024 2:54 अपराह्न अक्टूबर 21, 2024 2:54 अपराह्न

views 13

उत्तराखंड में लालकुंआ-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राज्य का कुमाऊं क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य से रेल सेवा के जरिए जुड़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रेल सेवा शुरू होने से कैंची धाम, जागेश्वर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से आम लोगों को यात्रा...

अक्टूबर 17, 2024 7:07 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 7:07 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए राजनैतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू की

केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए राजनैतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों पर भी मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बताया कि उम्मीदवारों के नाम का पैनल सर्वसम्मति से केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेज दिया गया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री, नवीन जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये पर्यवेक्षक बना दिये हैं। केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान ह...