जुलाई 3, 2024 10:18 पूर्वाह्न
26
उत्तर प्रदेश: हाथरस जिले में धार्मिक समागम के दौरान मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 116 हुई, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख
हाथरस में धार्मिक कार्यक्रम में हुई भगदड़ के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गई। गंभीर रूप से घायल 28 लोगों का अलीगढ़, आगरा, एटा और हाथरस के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। यह भगदड़ कल सिकंदराराऊ तहसील के फुलराई गांव में कथा वाचक भोले बाबा के सत्संग में हुई। अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ तब मची जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद श्रद्धालुओं ने भोले बाबा की एक झलक पाने की कोशिश की। राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 72 शवों की पहचान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित...