नवम्बर 16, 2025 12:40 अपराह्न नवम्बर 16, 2025 12:40 अपराह्न

views 53

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले में एक खदान धंसने से एक व्यक्ति की मौत

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कल शाम एक खदान धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। खदान में दस से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्‍य आपदा मोचन  बल और स्थानीय प्रशासन की बचाव टीमें फंसे हुए मज़दूरों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने संवाददाताओं को बताया कि ओबरा के बिल्ली मारकुंडी गाँव में कृष्णा  खदान के अंदर एक दीवार अचानक ढह गई, जिससे मज़दूर फंस गए। मृतक का शव बरामद कर लिया...

अक्टूबर 1, 2025 12:54 अपराह्न अक्टूबर 1, 2025 12:54 अपराह्न

views 49

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आज सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक से टकरा गई।   सभी हरियाणा के फरीदपुर क्षेत्र के निवासी थे और परिवार के एक दिवंगत सदस्य की अस्थियों के विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प...

सितम्बर 12, 2025 10:19 अपराह्न सितम्बर 12, 2025 10:19 अपराह्न

views 17

उत्तर प्रदेश सरकार का सेवा पर्व अभियान

उत्‍तर प्रदेश सरकार 17 सितम्‍बर से दो अक्‍टूबर तक सेवा पर्व के दौरान राज्‍य के जिलों में 15 लाख पौधे लगाएगी। सेवा पर्व के उदघाटन अवसर पर राज्‍य के प्रत्‍येक 34 नगरवन में कम से कम सौ पौधे लगाए जाएंगे। पौधा रोपण के सभी स्‍थलों की तस्‍वीरें और एम आई एस डेटा मेरी लाइफ पोर्टल पर डाले जाएंगे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण सम्‍बन्‍धी कई जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

दिसम्बर 29, 2024 3:58 अपराह्न दिसम्बर 29, 2024 3:58 अपराह्न

views 3

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अगले महीने होने वाले महाकुम्भ के लिए आमंत्रित किया। महाकुम्भ की शुरूआत 13 जनवरी से हो रही है जो 26 फरवरी तक होगा।    

नवम्बर 14, 2024 9:33 अपराह्न नवम्बर 14, 2024 9:33 अपराह्न

views 29

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा-2024 एक पाली में कराने का निर्णय लिया

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा-2024 एक पाली में कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में विदयार्थियों की मांग का संज्ञान लेते हुए, आयोग को  यह परीक्षा एक दिन में कराने के संबंध में, विदयार्थियों से संवाद और समन्वय कर आवश्यक निर्णय लेने को कहा है। आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 के लिए एक समिति गठित की  है। समिति सभी पहलुओं पर विचार कर जल्द ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। 23 और 24 दिसंबर को ती...

अगस्त 18, 2024 4:17 अपराह्न अगस्त 18, 2024 4:17 अपराह्न

views 5

उत्‍तर प्रदेश में आज बुलंदशहर जिले में एक पिकअप वाहन तथा एक बस के बीच हुई टक्‍कर में दस लोगों की मृत्‍यु हो गई और 37 लोग घायल  

  उत्‍तर प्रदेश में आज बुलंदशहर जिले में एक पिकअप वाहन तथा एक बस के बीच हुई टक्‍कर में दस लोगों की मृत्‍यु हो गई और 37 लोग घायल       उत्‍तर प्रदेश में आज बुलंदशहर जिले के सलेमपुर पुलिस स्‍टेशन क्षेत्र में एक पिकअप वाहन तथा एक बस के बीच हुई टक्‍कर में दस लोगों की मृत्‍यु हो गई और 37 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल लोगों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है।     हमारे संवाददाता ने बताया कि इस दुर्घटना का संज्ञा...

अगस्त 13, 2024 2:17 अपराह्न अगस्त 13, 2024 2:17 अपराह्न

views 16

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अगले चार-पांच दिन में हरियाणा, राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत में भी तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, जम्मू, कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

अगस्त 11, 2024 11:01 पूर्वाह्न अगस्त 11, 2024 11:01 पूर्वाह्न

views 19

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज से तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत आज से राज्य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा आयोजित कर रही है। पार्टी ने बताया कि तिरंगा यात्रा मंगलवार को संपन्न होगी और देशभक्ति का संदेश फैलाते हुए राज्य के विभिन्न शहरों, गांवों, गलियों और मोहल्लों से गुजरेगी। तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, राज्य, क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ...

अगस्त 9, 2024 2:03 अपराह्न अगस्त 9, 2024 2:03 अपराह्न

views 7

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया काकोरी ट्रेन एक्‍शन शताब्दी उत्‍सव का उद्घाटन 

    उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्‍शन शताब्दी उत्‍सव का उद्घाटन किया। यह उत्‍सव पूरे वर्ष मनाया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य स्‍वतंत्रता सेनानियों के शौर्य और काकोरी की वीर गाथा के माध्यम से वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। काकोरी ट्रेन एक्‍शन शताब्दी महोत्सव के हिस्से के रूप में योगी...

अगस्त 4, 2024 1:18 अपराह्न अगस्त 4, 2024 1:18 अपराह्न

views 16

उत्तर प्रदेश: इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत और 35 घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कल रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से एक बस के गिरने से सात लोगों की मृत्‍यु हो गई और 35 घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त बस एक कार से टकरा गई। इसके बाद वह एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। इटावा के एसएसपी ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि नगालैंड नंबर की यह डबल डेकर बस रायबरेली से दिल्ली जा रही थी।