फ़रवरी 28, 2026 6:22 अपराह्न

views 91

रेल मंत्रालय: यूटीएस मोबाइल ऐप की सेवाएं कल से बंद

रेल मंत्रालय ने सूचित किया कि अनारक्षित टिकट प्रणाली-यूटीएस मोबाइल ऐप की सेवाएं कल से बंद कर दी जाएंगी। मंत्रालय ने बताया कि ये सेवाएं नए रेल वन ऐप पर जारी रहेंगी और आर-वॉलेट बैलेंस स्वचालित रूप से स्‍थानांतरित हो जाएंगा। मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेल वन ऐप पर उसी मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें जो यूटीएस मोबाइल ऐप से जुड़ा हुआ है।