फ़रवरी 28, 2026 9:47 अपराह्न
277
ईरान पर अमरीका और इज़राइल के संयुक्त हमले जारी; ईरान के मिनाब शहर में एक बालिका विद्यालय पर हुए हमले में 57 छात्राओं की मौत
अमरीका और इज़राइल के ईरान पर समन्वित हमलों से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में ईरान में सैन्य अभियान शुरू करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मौजूदा ईरानी शासन अमरीका के व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के लिए खतरा है और इसे रोकने के लिए अमरीकी सेना ने व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया है। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन लायन्स रोर के अन्तर्गत इज़राइल और अमरीका का संयुक्त सैन्य अभियान शुर...