जून 29, 2024 11:31 पूर्वाह्न
19
नागालैंड: तीन नगर पालिकाओं और 21 नगर परिषदों के लिए हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना हुई कड़ी सुरक्षा के साथ शुरू
नागालैंड में तीन नगर पालिकाओं और 21 नगर परिषदों के लिए हुए शहरी स्थानीय निकाय (यू.एल.बी.) चुनाव की मतगणना आज सुबह कड़ी सुरक्षा के साथ शुरू हुई। राज्य के दस जिलों में 16 मतगणना हॉल और 125 मतगणना टेबल की व्यवस्था की गई है। ऐतिहासिक यू.एल.बी. चुनाव 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ 26 जून 2024 को कराया गया था। 11 राजनीतिक पार्टियों से 213 वार्ड के लिए 325 पुरुष और 198 महिला सहित कुल 523 उम्मीदवारों ने अपना राजनीतिक भाग्य आजमाया। इससे पहले 64 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया ग...