मार्च 10, 2026 4:46 अपराह्न

views 43

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : मुख्य निर्वाचन आयुक्त

पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोलकाता में उन्होंने कहा कि आयोग चुनाव पूर्व या चुनाव पश्चात किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उद्देश्य एक ऐसी मतदाता सूची तैयार करना है जो पूरी तरह से शुद्ध हो। साथ ही यह सुनिश्चित करे कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई भी अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची...