नवम्बर 15, 2025 11:48 पूर्वाह्न

views 55

दक्षिण कोरिया और अमरीका ने द्विपक्षीय सुरक्षा और व्यापार समझौतों पर एक नया अध्याय जोड़ा: क्रिस्टोफर लैंडौ

अमरीका के उप-विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने कहा कि दक्षिण कोरिया और अमरीका ने द्विपक्षीय सुरक्षा और व्यापार समझौतों पर एक संयुक्त तथ्य पत्र जारी कर अपने गठबंधन में एक नया अध्याय जोड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों ने कल यह दस्तावेज़ जारी किया। इसमें राष्ट्रपति ली जे म्युंग और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित कई शिखर सम्मेलनों के परिणामों का उल्लेख किया गया है। श्री लैंडौ ने कहा कि कल दोनों देशों ने अक्टूबर के अंत में राष्ट्रपति ट्रंप की कोरिया की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर ए...

जुलाई 30, 2024 9:59 पूर्वाह्न

views 24

अमरीका का शासकीय ऋण पहली बार 35 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हुआ

  अमरीका के कोष विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह शुक्रवार को संघीय सरकार का कुल बकाया शासकीय ऋण पहली बार बढ़कर 35 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया। इस आंकड़े को प्रत्‍येक कार्य दिवस की समाप्ति पर पिछले कार्य दिवस के आंकड़ों से तुलना करके अपडेट किया जाता है। सिर्फ सात महीने पहले अमरीका का शासकीय ऋण दिसंबर 2023 के अंत में 34 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हुआ था। दिसम्‍बर 2023 के तीन महीने पहले अमरीका का शासकीय ऋण 33 ट्रिलियन डॉलर के ऐतिहासिक आंकड़े को पार गया था।

जुलाई 9, 2024 5:23 अपराह्न

views 17

संयुक्त राज्य अमरीका में ‘बेरिल’ तूफान के प्रभाव से करीब आठ लोगों की गई जान

  संयुक्त राज्य अमरीका में, दक्षिण-पूर्व टेक्सास और लुइसियाना पर तूफान बेरिल के प्रभाव से करीब आठ लोगों की जान चली गई है। तूफान के कारण लगभग तीन मिलियन लोगों के घर बिजली गुल है। कल सुबह दक्षिणी क्षेत्र में बेरिल ने श्रेणी एक के तूफान के रूप में दस्तक दी, उसके बाद से यह कमजोर होकर एक उष्णकटिबंधीय अवसाद में बदल गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्राइमरी ह्यूस्टन हवाई अड्डे पर ग्‍यारह सौ से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। निचला तटीय शहर होने के कारण, ह्यूस्टन में बाढ़ का गंभीर खतरा बना रहता है।