दिसम्बर 12, 2025 1:19 अपराह्न दिसम्बर 12, 2025 1:19 अपराह्न

views 39

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज लातूर में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। श्री पाटिल ने आज सुबह साढ़े छह बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में श्री पाटिल ने लोकसभा अध्यक्ष और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों सहित कई प्रमुख पदों पर कार्य किया। वे लातूर निर्वाचन क्षेत्र से सात बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन...

दिसम्बर 11, 2025 7:05 अपराह्न दिसम्बर 11, 2025 7:05 अपराह्न

views 41

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-इटली व्यापार मंच के पूर्ण सत्र को किया संबोधित

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वे आज मुंबई में भारत-इटली व्यापार मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी भी उपस्थित थे। इटली के साथ आर्थिक और औद्योगिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री गोयल ने कहा कि इसका उद्देश्य व्यापार बढ़ाना, निवेश को बढ़ावा दे...

दिसम्बर 4, 2025 1:03 अपराह्न दिसम्बर 4, 2025 1:03 अपराह्न

views 22

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि बातचीत सकारात्‍मक रही। उन्होंने अगले वर्ष कनाडा में एक उच्च-स्तरीय व्यापार और निवेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की योजना की भी घोषणा की। श्री सिद्धू ने दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी की मजबूती और निरंतरता की पुष्टि की और निरंतर संवाद, आपसी सम्मान और दूरदर्शी पहलों के माध्यम से...