अप्रैल 11, 2026 10:19 अपराह्न

views 131

भारतीय ध्वज वाला जग विक्रम पोत फारस की खाड़ी क्षेत्र से सफलतापूर्वक रवाना: पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया है कि भारतीय ध्वज वाला जग विक्रम पोत फारस की खाड़ी क्षेत्र से सफलतापूर्वक रवाना हो गया है। इसमें 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार हैं। श्री सोनोवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस पोत में 20 हजार 412 मीट्रिक टन एल.पी.जी. है। इस पोत के 15 अप्रैल तक भारत आने की आशा है ।