जनवरी 6, 2026 8:33 अपराह्न
28
वैज्ञानिक अनुसंधान से रोजगार, स्टार्टअप और सामाजिक लाभ प्राप्त हो: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि वैज्ञानिक अनुसंधान से रोजगार, स्टार्टअप और सामाजिक लाभ प्राप्त होने चाहिए। नई दिल्ली में सीएसआईआर के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह बात कही। डॉ. सिंह ने कहा कि इस पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए कि प्रयोगशाला में किए गए नवाचार जमीनी स्तर पर किस प्रकार फायदेमंद हो रहे हैं। डॉ. सिंह ने देश भर में सीएसआईआर की सभी 37 प्रयोगशालाओं से मीडिया, हितधारकों, उद्योग और स्थानीय समु...