जुलाई 25, 2024 9:12 पूर्वाह्न

views 2

बिहार: उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों ने केंद्रीय बजट 2024-25 में शिक्षा संबंधी प्रावधानों की सराहना की

बिहार में उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों के प्रमुखों ने केंद्रीय बजट 2024-25 में शिक्षा संबंधी प्रावधानों की सराहना की है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में राजगीर के नालंदा विश्‍वविद्यालय के अंतरिम कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने कहा कि यह बजट नालंदा विश्वविद्यालय की विरासत को पुन:स्थापित करने के प्रयासों को मजबूती देगा। उन्‍होंने नालंदा विश्वविद्यालय और राजगीर के विकास के साथ-साथ गया में पर्यटन गलियारे के लिए बजट में आवंटन किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीत...