अक्टूबर 1, 2025 1:46 अपराह्न
162
आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत किया
भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद के वृद्धि अनुमानों को संशोधित कर 6 दशमलव 8 प्रतिशत कर दिया है। इसने चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान भी 2 दशमलव 6 प्रतिशत रखा है, जो पहले के अनुमान से कम है। इस वर्ष अगस्त में, भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6 दशमलव 5 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर और 3 दशमलव 1 प्रतिशत मुद्रास्फीति का अनुमान व्यक्त किया था। इस बीच, आरबीआई ने ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा...