सितम्बर 14, 2024 7:18 अपराह्न सितम्बर 14, 2024 7:18 अपराह्न

views 2

म्‍यांमा में तूफान यागी से आई बाढ़ , दो लाख 30 हजार से अधिक लोग घरों को छोड़ने को बाध्‍य  

      म्‍यांमा में तूफान यागी से आई बाढ़ ने दो लाख 30 हजार से अधिक लोगों को अपने घरों को छोड़ने को बाध्‍य कर दिया है। राजधानी नेपिदॉ सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में हैं। देश के सैन्‍य शासन जुंटा ने बाढ़ से हुए नुकसानों को कम करने के लिए विदेशी सहायता का आग्रह किया है। सेना का कहना है कि तूफान यागी के कारण आई बाढ़ और भूस्‍खलन में कम से कम 33 लोग मारे गए हैं1 म्‍यांमा की सेना ने पहले विदेश से मानवीय सहायता प्राप्‍त करने पर रोक लगा दी थी। एक संबंधित घटनाक्रम में तूफान का प्रभाव उत्‍तरी थाईलैं...

सितम्बर 11, 2024 7:45 अपराह्न सितम्बर 11, 2024 7:45 अपराह्न

views 2

वियतनाम में यागी तूफान से मरने वालों की संख्या 179 हो गई है

        वियतनाम में यागी तूफान से मरने वालों की संख्या 179 हो गई है। हजारों लोगों को राजधानी हनोई से सुरक्षित निकाला गया है। इस साल एशिया के सबसे शक्तिशाली तूफान यागी के कारण शनिवार को भूस्खलन के बाद भारी बारिश हुई और तूफान के प्रांतों से गुजरते समय एक पुल ढह गया।      हनोई की लाल नदी 20 वर्षों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, जिससे इसके किनारे रहने वालो को खतरा बढ गया है।     तूफान यागी की वजह से उत्तरी थाईलैंड, लाओस और म्यांमार के इलाकों में मूसलाधार बारिश से बाढ की स्थिति हो गई ह...

सितम्बर 10, 2024 8:44 अपराह्न सितम्बर 10, 2024 8:44 अपराह्न

views 5

वियतनाम में प्रचंड तूफान यागी से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 82 हो गई; 64 लोग लापता

वियतनाम में प्रचंड तूफान यागी और बाढ़ तथा भूस्‍खलन के कारण आज देश के उत्‍तरी क्षेत्र में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 82 हो गई है जबकि 64 लोग लापता बताये जा रहे हैं।     वियतनाम के पहाड़ी प्रांत काओ बांग को सबसे अधिक नुकसान हुआ है, जहां 19 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग लापता हो गए।  तूफान यागी के कारण उत्‍तरी वियतनाम में फोंग चाऊ पु‍ल के गिर जाने से कई लोग हताहत हुए हैं। अत्‍याधिक तेज हवाओं के साथ यागी तूफान ने 48,337 घरों को नुकसान पहुंचाया है, जिनमें से ज्यादातर तटीय प्रांत क्वांग निन्ह और हाई फ...

सितम्बर 10, 2024 3:00 अपराह्न सितम्बर 10, 2024 3:00 अपराह्न

views 6

प्रचंड तूफान यागी के कारण वियतनाम के उत्‍तरी क्षेत्र में मरने वालों की संख्‍या बढकर 65 हो गई; 39 लोग लापता

वियतनाम के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया कि प्रचंड तूफान यागी और बाढ तथा भूस्‍खलन के कारण आज सुबह देश के उत्‍तरी क्षेत्र में मरने वालों की संख्‍या बढकर 65 हो गई है जबकि 39 लोग लापता बताये जा रहे हैं। तूफान यागी के कारण उत्‍तरी वियतनाम में फोंग चाऊ पु‍ल के गिर जाने से कई लोग हताहत हुए हैं। बचाव अभियान जारी है।     वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्‍ह चिन्‍ह ने तूफान प्रभावित पांच प्रांतों की सहायता करने के लिए 2024 के केन्‍द्रीय बजट से चार मिलि‍यन डॉलर आवंटित करने का निर्णय लिया है।