अगस्त 28, 2025 10:16 अपराह्न

views 12

भुवनेश्वर में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संसदीय समिति का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संसदीय समिति का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन कल से भुवनेश्वर में आयोजित होने जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी भाग लेंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण संबंधी संसदीय समिति के 30 सदस्य भी इन सत्रों में भाग लेंगे। देश भर से 240 से अधिक प्रतिनिधियों के सम्मेलन में भाग लेने की...