नवम्बर 16, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 46

तेलंगाना परिमंडल के डाक विभाग ने जनजातीय गौरव दिवस पर दो विशेष डाक कवर जारी किए

तेलंगाना परिमंडल के डाक विभाग ने कल शाम जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में दो विशेष डाक कवर जारी किए। यह दिवस श्रद्धेय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जतोथु हुसैन, भारतीय डाक सेवा बोर्ड की मनीषा सिन्हा और तेलंगाना परिमंडल की मुख्य महा डाकपाल डॉ. वीणा कुमारी डर्मल ने तेलंगाना के आदिवासी नृत्यों और आदिवासी संगीत वाद्ययंत्रों से संबंधित ये कवर जारी किए। विशेष कवर में लम्बाडा/बंजारा नृत्य, गुसाडी, आतापटस, कलापथ, चे...

नवम्बर 15, 2025 2:16 अपराह्न

views 4K

राष्ट्र आज मना रहा है जनजातीय गौरव दिवस

राष्ट्र आज स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। केंद्र सरकार ने जनजातीय इतिहास को जीवित रखने के महत्व को ध्‍यान में रखते हुए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। समय के साथ यह उत्सव जनजातीय गौरव सप्ताह के रूप में विस्तारित हो गया है, जिसे विभिन्न मंत्रालयों और राज्यों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों तथा शैक्षिक गतिविधियों के साथ मनाया जाता है जो जनजातीय नायकों की विरासत को जीवंत करते हैं। स...

नवम्बर 14, 2024 9:09 अपराह्न

views 31

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि देश सही मायने में तब विकसित बनेगा जब जनजातीय लोग भी विकसित बनेंगे। जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोगों की तीव्र गति से प्रगति राष्ट्र की प्राथमिकता है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि देश चाहता है कि जनजातीय समुदायों की सदियों पुरानी पहचान बरकरार रहे और साथ ही वे आधुनिक विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहें। #BirsaMunda150 || जनजातीय लोगों के जीवन को बेहतर होता देखकर मुझे खुशी होती है...

नवम्बर 14, 2024 9:33 अपराह्न

views 49

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बिहार के जमुई में जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समारोहों का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समारोहों के शुभारंभ पर कल बिहार के जमुई जाएंगे। प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा के सम्‍मान में एक स्‍मारक सिक्‍का तथा डाक टिकट जारी करेंगे। वे ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए छह हजार छह सौ चालीस करोड़ रूपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री #नरेन्‍द्र_मोदी जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समारोहों के शुभारंभ प...