नवम्बर 21, 2025 12:12 अपराह्न

views 48

राष्ट्रपति मुर्मु ने तिरुमाला में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।   इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने तिरुमाला में श्री वराहस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मान्‍यता है कि भगवान श्री वराहस्‍वामी तिरूमाला के क्षेत्रपाल हैं।   तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम के अध्यक्ष बी.आर. नायडू, कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल और मंदिर प्रशासन के अन्‍य गणमान्‍य अधिकारियों ने राष्‍ट्रपति का पारंपरिक रूप से स्वागत किया।