अक्टूबर 8, 2025 9:05 अपराह्न

views 44

भारत टाइगर@2047 योजना के तहत हर संभावित बाघ परिदृश्य को सुरक्षित करेगा: भूपेंद्र यादव

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज कहा कि भारत दूरदर्शी टाइगर@2047 योजना के अंतर्गत हर संभावित बाघ परिदृश्य को सुरक्षित करने के लिए काम कर रहा है। नई दिल्ली में ग्लोबल बिग कैट्स फोटोग्राफी प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह में उन्‍होंने कहा कि भारत ने अपने संरक्षण ढाँचे को मज़बूत किया है और विकास तथा प्रकृति को एक साथ लाना सुनिश्चित किया है। यह समारोह पर्यावरण मंत्रालय, इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस, आर्ट्स मेस्ट्रो और उत्तर प्रदेश इकोटूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से आयोजित किया गया था।