फ़रवरी 7, 2026 6:13 अपराह्न

views 55

बाघ संरक्षण नीति में संशोधन की आवश्यकता: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि बाघ संरक्षण नीति में संशोधन की आवश्यकता है। वे आज अलवर में आयोजित बाघ अभ्यारण्यों के फील्ड निदेशकों और मुख्य वन्यजीव संरक्षक के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण-एनटीसीए की पिछली 28 बैठकों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करने का निर्देश दिया। श्री यादव ने कहा कि भारत में बाघ संरक्षण के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, वर्तमान चुनौतियों के अनुरूप पुरानी नीतियों में परिवर्तन की आवश्यकता है। उन्...