अप्रैल 2, 2026 9:20 अपराह्न

views 25

पाकिस्तान में तेज बारिश, आंधी-तूफान और अचानक आई बाढ़ में 12 लोगों की मौत

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और अचानक आई बाढ़ में 12 लोगों की मौत हो गई है। कराची में शहरी इलाकों में बाढ़ के कारण आपातकाल घोषित कर दिया गया है। बिजली के झटके और घरों की दीवारें गिरने से पांच लोगों की मौत हुई है। बलूचिस्तान में सात लोगों की मौत हुई है। किला अब्दुल्ला इलाके में एक यात्री बस बह गई हैं। बचाव दल यात्रियों को ढूंढने और बचाने में जुटे हैं।