अक्टूबर 8, 2025 8:59 अपराह्न

views 28

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, केरल और कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने कल आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो दिनों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र और ओडिशा में कल गरज के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।