सितम्बर 19, 2025 5:19 अपराह्न

views 22

सोशल मीडिया पर प्रसारित सीडीएस जनरल अनिल चौहान का फर्जी वीडियो सरकार ने किया खारिज

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान के छेड़छाड़ किये गये वीडियो को खारिज कर दिया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने इस वीडियो को फर्जी बताया है। इसका कहना है कि प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है।