फ़रवरी 13, 2026 5:11 अपराह्न

views 168

सरकार ने 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं निर्यात को दी मंजूरी

सरकार ने घरेलू बाजारों को स्थिर करने तथा उत्‍पादकों के लिए लाभकारी धनराशि सुनिश्चित करने के लिए गेहूं उत्‍पादों के अतिरिक्‍त पांच लाख मीट्रिक टन के साथ 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं निर्यात करने की मंजूरी दी है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान उपलब्धता और मूल्य परिदृश्य का व्यापक आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार द्वारा 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादों के निर्यात की अनुमति देने से घरेलू कीमतों में स्थिरता आएगी...