दिसम्बर 11, 2025 8:22 अपराह्न दिसम्बर 11, 2025 8:22 अपराह्न

views 24

भारतीय दूतावास ने थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के निकटवर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने से पहले आधिकारिक जानकारी की जाँच करने की सलाह दी

थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय यात्रियों को थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के निकटवर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने से पहले आधिकारिक जानकारी की जाँच करने की सलाह दी है। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के निकट की स्थिति को देखते हुए इन क्षेत्रों की यात्रा की योजना बना रहे भारतीय यात्रियों को थाईलैंड के आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। वहीं, थाईलैंड के अधिकारियों ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में यात्रा सामान्य है, लेकिन कुछ सीमावर्ती मार्ग...