नवम्बर 22, 2025 7:22 पूर्वाह्न

views 427

क्रिकेट: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच की श्रृंखला का अंतिम मुकाबला आज गुवाहाटी में खेला जाएगा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो क्रिकेट टेस्ट मैच की श्रृंखला का दूसरा और अंतिम मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह नौ बजे शुरू होगा। विकेट कीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत भारत की कप्तानी करेंगे। भारतीय कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने के कारण दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्‍ट मैच में भारत को तीस रन से हराया था।     

नवम्बर 16, 2025 7:08 पूर्वाह्न

views 346

क्रिकेट: भारत के साथ टेस्‍ट मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका आज बल्‍लेबाजी करेगा

कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में भारत के साथ पहले क्रिकेट टेस्‍ट मैच के तीसरे दिन आज दक्षिण अफ्रीका कल के स्‍कोर सात विकेट पर 93 रन से आगे बल्‍लेबाजी करेगा। कल का खेल समाप्‍त होने पर कप्‍तान टिंबा बावुमा 29 और कोरबिन बॉस्‍क एक रन बनाकर क्रीज पर थे। दक्षिण अफ्रीका को भारत पर अब तक 63 रन की बढ़त मिली है।   इससे पहले, कल भारत की पहली पारी 189 रन पर सिमट गई। के एल राहुल ने भारत की ओर से सबसे अधिक 39 रन बनाए जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 29 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पहली पारी...