अप्रैल 5, 2026 8:51 पूर्वाह्न
63
प्रचार व भर्ती के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं आतंकवादी संगठन: रिपोर्ट
न्यूयॉर्क स्थित थिंक टैंक गेटस्टोन इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आई.एस.आई.एस सहित कई आतंकवादी संगठन सोशल मीडिया का इस्तेमाल प्रचार, भर्ती और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने के लिए कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, साइबर माध्यम से आतंकवाद हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए गंभीर सुरक्षा चुनौती बन गया है। इसमें भारत के जम्मू-कश्मीर, भारतीय उप-महाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई हिस्से विशेष रूप से प्रभावित बताए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का दुरुपयोग कर बच्चों औ...