जुलाई 10, 2024 10:19 पूर्वाह्न

views 14

पीएलआई योजना के अंतर्गत दूरसंचार उपकरणों की विनिर्माण संबंधी बिक्री 50 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंची

  उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के अंतर्गत दूरसंचार उपकरणों की विनिर्माण संबंधी बिक्री 50 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। दूरसंचार विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दूरसंचार क्षेत्र में उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना लागू किये जाने के तीन वर्षों के अंदर ही तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ। इसके अतिरिक्त लगभग 10 हजार 500 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ और 17 हजार 800 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार दिये गए।      विभाग ने यह भी कहा है कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना, नेटवर...