फ़रवरी 21, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 18

हॉकी प्रो लीग में आज भारतीय महिला टीम का मुकाबला जर्मनी से होगा, आयरलैंड से भिड़ेगी भारतीय पुरूष टीम 

    ओडिशा की राजधानी भुवनेश्‍वर में हॉकी प्रो लीग में आज भारतीय महिला टीम का मुकाबला जर्मनी से होगा। यह मैच शाम सवा पांच बजे से खेला जाएगा। सलीमा टेटे के नेतृत्‍व में भारतीय टीम फिलहाल चार अंक हासिल कर अंक तालिका में आठवें स्‍थान पर है।     भुवनेश्वर में ही आज शाम साढे सात बजे भारतीय पुरूष टीम का मुकाबला आयरलैंड से होगा। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्‍व में भारतीय टीम चार मैच में छह अंक लेकर अंक तालिका में सातवें स्‍थान पर है।

फ़रवरी 20, 2025 10:05 पूर्वाह्न

views 24

एफआईएच प्रो हॉकी लीग में भारतीय पुरुष टीम ने जर्मनी पर जीत दर्ज की, महिला टीम को स्पेन से मिली हार

    एफआईएच प्रो हॉकी लीग में भारतीय पुरुष टीम ने कल रात भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी को एक-शून्‍य से हरा दिया। मंगलवार को जर्मनी से 4-1 से हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय रक्षापंक्ति ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच का एकमात्र गोल भारत के गुरजंत सिंह ने किया जबकि अमित रोहिदास को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।     भारत का सामना कल आयरलैंड से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।     इस बीच, महिला एफआईएच प्रो लीग में स्पेन ने भारत क...

फ़रवरी 19, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 12

एफआईएच प्रो हॉकी लीग: भारत की पुरुष और महिला टीमों को करना पड़ा हार का सामना

    पुरुष एफआईएच प्रो हॉकी लीग में कल रात भुवनेश्वर में मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी ने भारत को 4-1 से हरा दिया। फ्लोरियन स्पर्लिंग ने मैच के 7वें मिनट में जर्मनी को बढ़त दिलाई। भारत की ओर से गुरजंत सिंह ने स्कोर बराबर किया लेकिन एक मिनट बाद ही थिएस प्रिंज़ ने जर्मनी को फिर से बढ़त दिला दी।     अंतिम क्वार्टर में मिशेल स्ट्रुथॉफ ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और हार्टकोफ़ ने चौथा गोल करके जर्मनी की जीत सुनिश्चित कर दी।     इससे पहले, स्पेन ने पहले मैच में भारत को हरा दिया था, लेकिन दूसरे मैच म...

फ़रवरी 19, 2025 8:01 पूर्वाह्न

views 28

क्रिकेट: आईसीसी चैंपियन्‍स ट्रॉफी की शुरूआत आज, पहले मैच में पाकिस्‍तान का मुकाबला न्‍यूजीलैंड से

    आईसीसी चैंपियन्‍स ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट आज से शुरू हो रहा है। पहले मैच में आज कराची में पाकिस्‍तान का मुकाबला न्‍यूजीलैंड से होगा। ये मैच भारतीय समय के अनुसार दिन में ढाई बजे से खेला जाएगा।     रोहित शर्मा की कप्‍तानी में भारतीय टीम कल दुबई में बांग्लादेश के साथ अपना अभियान शुरू करेगी। इस टूर्नामेंट में एकदिवसीय क्रिकेट की श्रेष्‍ठ आठ टीमें हिस्‍सा ले रही हैं। सभी मैच पाकिस्‍तान और संयुक्‍त अरब अमीरात में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को होगा। ग्रुप ए में भारत के साथ न्‍यूजीलैंड, पा...

फ़रवरी 18, 2025 8:29 पूर्वाह्न

views 18

बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय पुरुष टीम की जर्सी का अनावरण किया

  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय पुरुष टीम की जर्सी का अनावरण किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी दिखाते हुए तस्वीरें साझा की हैं। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम अपनी सिग्नेचर ब्लू जर्सी में नज़र आएगी, जिसके दोनों कंधों पर तिरंगा और दाईं ओर चैंपियंस ट्रॉफी का लोगो होगा। भारतीय टीम-मेन इन ब्लू गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ़ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।   These pics from ...

जुलाई 1, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 27

बीसीसीआई ने टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। बोर्ड के सचिव जय शाह ने शनिवार रात केंसिंग्टन ओवल में भारत की ऐतिहासिक विजय के बाद यह घोषणा की। श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान असाधारण प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का परिचय दिया। उन्होंने सभी खिलाडियों, कोच और सहयोगी स्टाफ को इस असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टूर्...