नवम्बर 19, 2025 10:55 पूर्वाह्न नवम्बर 19, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 247

प्रधानंत्री मोदी तमिलनाडु के कोयम्‍बटूर से पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्‍त करेंगे जारी

प्रधानंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज तमिलनाडु के कोयम्‍बटूर से पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्‍त जारी करेंगे। यह किस्‍त 18 हजाार करोड़ रुपये से अधिक की है और इससे 9 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी।    केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश के 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को तीन लाख सत्‍तर हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को छह हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष मिलते हैं। यह विश्‍व के सबसे बड़े प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण कार्यक्रमों मे...

नवम्बर 17, 2025 7:08 पूर्वाह्न नवम्बर 17, 2025 7:08 पूर्वाह्न

views 20

तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकाल, आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में आज मूसलाधार बारिश की आशंका

तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकाल, आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में आज मूसलाधार बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज़ हवा का अनुमान लगाया है। छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदर्भ में आज शीत लहर चलने की आशंका है।    

नवम्बर 16, 2025 2:26 अपराह्न नवम्बर 16, 2025 2:26 अपराह्न

views 34

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो से तीन दिनों में केरल और माहे में भी तेज वर्षा का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्‍थानों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दोपहर एक बजे क्षेत्र ...

नवम्बर 16, 2025 9:04 पूर्वाह्न नवम्बर 16, 2025 9:04 पूर्वाह्न

views 24

मौसम विभाग ने तमिलनाडु और कराइक्‍कल में अत्‍यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु और कराइक्‍कल में अत्‍यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भी तेज वर्षा की संभावना है। विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान, झारखंड और उत्तर प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।   इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 385 दर्...

नवम्बर 15, 2025 1:43 अपराह्न नवम्बर 15, 2025 1:43 अपराह्न

views 27

मौसम विभाग ने केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कारईक्‍काल में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कारईक्‍काल में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखण्‍ड और मध्य प्रदेश में कल तक शीत लहर चलने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज दोपहर एक बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक - एक्यूआई 390 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार अधिकांश इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुँच गया। आनंद विहार में एक्...

अक्टूबर 9, 2025 8:19 अपराह्न अक्टूबर 9, 2025 8:19 अपराह्न

views 80

अगले दो से तीन दिनों तक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी के कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक और तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की चेतावनी दी है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।   विभाग ने अगले तीन दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगेय क्षेत्र, कर्नाटक, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज और बिजली गिरने की भी आशंका व्‍यक्‍त की है।  

सितम्बर 9, 2025 9:07 अपराह्न सितम्बर 9, 2025 9:07 अपराह्न

views 47

त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना सहित कई राज्यों में मूसलाधार वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर अत्‍यधिक वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।   विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल तथा माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना है।   बिजली कडकने और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है...

अगस्त 31, 2025 7:07 अपराह्न अगस्त 31, 2025 7:07 अपराह्न

views 24

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति कल मैसूर स्थित अखिल भारतीय वाणी और श्रवण संस्थान के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। मंगलवार को, वे चेन्नई में सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति तिरुवरुर स्थित तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी।    

मार्च 4, 2025 1:43 अपराह्न मार्च 4, 2025 1:43 अपराह्न

views 18

श्रीलंका की जेलों से रिहा किए गए 14 मछुआरे चेन्नई पहुँचे

  श्रीलंका की जेलों से रिहा किए गए 14 मछुआरे चेन्नई पहुँच गए हैं। इनमें रामेश्वरम के वे मछुआरे भी शामिल हैं जिन्हें पिछले साल 23 दिसंबर और इस साल 7 फरवरी को गिरफ़्तार किया गया था। इन सभी मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद उन्हें चेन्नई भेज दिया गया। राज्य मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें उनके संबंधित स्थानों पर भेज दिया गया।

फ़रवरी 27, 2025 9:18 पूर्वाह्न फ़रवरी 27, 2025 9:18 पूर्वाह्न

views 19

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 27 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

  श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 27 मछुआरे आज चेन्नई पहुंचे। तमिलनाडु राज्य मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें उनके पैत्रिक स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की। इन मछुआरों को 13 तथा 23 दिसंबर और 26 जनवरी को श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें रामेश्वरम के पास थंगाचीमादम में गिरफ्तार किया गया था और उनकी नावें जब्त कर ली गईं थी। विदेश मंत्रालय और राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद, आवश्यक कानूनी दस्तावेजों की जांच के ब...