दिसम्बर 4, 2025 5:57 अपराह्न दिसम्बर 4, 2025 5:57 अपराह्न

views 24

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वराज कौशल को दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है और शोक संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री बिरला ने कहा कि स्वराज कौशल ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में न्याय, लोकतंत्र और राष्ट्र सेवा के उच्च मूल्यों को जीवित रखा। उन्होंने कहा कि स्वराज कौशल का सरल, संवेदनशील और समर्पित व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।

दिसम्बर 4, 2025 5:23 अपराह्न दिसम्बर 4, 2025 5:23 अपराह्न

views 159

मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का 73 वर्ष की उम्र में निधन

मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्‍ठ वकील स्वराज कौशल का निधन हो गया है। वे 73 वर्ष के थे। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के पति थे। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने पिता को उनके स्नेह, अनुशासन, सादगी और देशभक्ति के लिए याद किया। 12 जुलाई 1952 को सोलन में जन्मे स्वराज कौशल को 1990 में 37 वर्ष की आयु में मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।