फ़रवरी 23, 2025 10:49 पूर्वाह्न

views 37

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी दयानंद द्वारा चलाए गए शिक्षा और सामाजिक सुधार कार्यक्रमों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वामी दयानंद को भारतीय पुनर्जागरण का प्रमुख स्तंभ बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रहेंगी। उन्होंने कामना की कि प्रत्येक नागरिक देश के प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करने के स्वामी दयानंद सरस्वती के विच...